जयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड डीजी (जेल) श्री अरुण दुगड़ के निधन पर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को राजस्थान पुलिस के लिए सदैव स्मरणीय बताया।

डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री अरुण दुगड़ एक कुशल, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान राजस्थान पुलिस को सशक्त बनाने तथा जनसेवा की भावना के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। डीजीपी ने कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने स्वर्गीय अरुण दुगड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

राजस्थान पुलिस परिवार ने भी पूर्व डीजी (जेल) श्री अरुण दुगड़ के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर व्यक्त की गई संवेदनाएं उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और राजस्थान पुलिस के प्रति उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करती हैं।

Next Story