जयपुर, 13 सितम्बर। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की है।

श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर राज्यपाल की ओर से व्यक्त की गई शोक संवेदना में पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई है।

Next Story