✕
किसान आंदोलन से ट्रेनें प्रभावित, अमृतसर-हिसार समेत ये ट्रेनें रद्द
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
सुनाम उधमसिंह वाला स्टेशन पर किसान यूनियनों के प्रदर्शन के कारण उत्तर रेलवे के जाखल-धुरी रेलखंड पर रेल यातायात बाधित हुआ है।

x
किसान आंदोलन के कारण उत्तर रेलवे के जाखल-धुरी रेलखण्ड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। सुनाम उधमसिंह वाला स्टेशन यार्ड में विभिन्न किसान यूनियनों के आंदोलन के चलते रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ, जिसके कारण कुछ रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14654 अमृतसर-हिसार रेलसेवा 17.09.26 को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेलसेवा 18.09.26 को रद्द रहेगी।
किसान यूनियनों के आंदोलन के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित होने से दोनों रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित तिथियों पर नहीं होगा। इससे संबंधित यात्रियों की रेल यात्रा प्रभावित होगी।
Next Story
Related News
X

