सर्किट हाउस के सामने शनिवार सुबह दो ई-व्हीकल शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दोनों शोरूम में खड़े बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए।

आग ने पास स्थित हुंडई शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां लाखों रुपये का सामान जल गया। इसके बाद आग FIAGGIO शोरूम तक भी पहुंची, हालांकि वहां बड़ा नुकसान होने से बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, दोनों ई-व्हीकल शोरूम में 3 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

प्रथम दृष्टया आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या ई-व्हीकल में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन बिजली सप्लाई कटवाई और सड़क पर एक तरफ का ट्रैफिक रुकवाया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।


Next Story