✕
Ernakulam-Ajmer Train: 25 अक्टूबर से सिंधुदुर्ग स्टेशन पर बदलेगा समय
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 12977 का नया शेड्यूल जारी किया, यात्रियों को संशोधित समय के अनुसार यात्रा योजना बनाने की सलाह।

x
एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस ट्रेन के सिंधुदुर्ग स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। नई समय-सारणी 25 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12977 एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा, जो 25 अक्टूबर 2026 से एर्नाकुलम से प्रस्थान करेगी, सिंधुदुर्ग स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी और दोपहर 12:42 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे द्वारा किया गया यह बदलाव सिंधुदुर्ग स्टेशन पर इस रेलसेवा के निर्धारित ठहराव के समय से संबंधित है। यात्रियों को 25 अक्टूबर 2026 से संशोधित आगमन और प्रस्थान समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
Next Story
Related News
X

