उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजू भूतड़ा ने बुधवार सुबह अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ब्यावर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे उन्नयन कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

डीआरएम भूतड़ा ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक एवं दो का निरीक्षण करते हुए अंतिम चरण में पहुंच चुके विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग घर को नए भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्टेशन पर सुविधाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भारती भारद्वाज, मुख्य अभियंता (गति शक्ति) अतुल सोनी, यातायात निरीक्षक कमल किशोर श्रीवास्तव, गंभीर सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता (विद्युत) विजय पूनिया, स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार आदरा, रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल मीना तथा राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के आरक्षक अनिल नायक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

करीब 15 मिनट तक स्टेशन परिसर में निरीक्षण करने के बाद डीआरएम राजू भूतड़ा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण रेलगाड़ी ‘परख’ से मारवाड़ जंक्शन के लिए रवाना हो गए।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ब्यावर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का यह निरीक्षण परियोजना की प्रगति और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story