जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को जयपुर में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से युवा और छात्र हिस्सा लेंगे। आयोजन का स्थान विधानसभा के नजदीक स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान निर्धारित किया गया है और यह सम्मेलन प्रात: 10 बजे से शुरू होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने बताया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती युवाओं और छात्र शक्ति के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष छात्र सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अजेय कुमार का मार्गदर्शन और सानिध्य युवाओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका को रेखांकित करना और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह सम्मेलन छात्रों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story