जयपुर, 13 अप्रेल। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने सोमवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में अधिकारियों द्वारा तैयार की गई टू डू लिस्ट की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सूची में शामिल प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

दक्षता और पारदर्शिता पर जोर

शासन सचिव ने कहा कि सुव्यवस्थित टू-डू लिस्ट से अधिकारियों को अपने लक्ष्यों के प्रति स्पष्टता मिलेगी, दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा कार्यों के निष्पादन में गति आएगी। साथ ही, इससे निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने की संस्कृति विकसित होगी। उन्होंने कहा कि "सभी अधिकारी टू डू लिस्ट की अवधारणा को समझते हुए सूची में उल्लेखित प्रत्येक कार्य के साथ अब तक की प्रगति, आगामी कार्ययोजना (फ्यूचर प्लान ऑफ एक्शन) तथा उसे पूर्ण करने में लगने वाले संभावित समय का भी अनिवार्य रूप से उल्लेख करें।" ### प्रगति और मूल्यांकन की व्यवस्था

डॉ. शर्मा ने इस दौरान एक-एक बिन्दु पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की तथा कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा कर अधिकारियों की ग्रेड निर्धारित की जाएगी, जो उनके वार्षिक कार्य मूल्यांकन का आधार बनेगी।"

निरंतर समीक्षा के निर्देश

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने अनुभाग स्तर पर भी टू-डू लिस्ट की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय कार्यों में अपेक्षित गति और गुणवत्ता बनी रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story