नवरात्रि मेले के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो जोड़ी रेलसेवाओं का अस्थाई ठहराव निर्धारित किया है। बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर और बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रेलसेवाओं को अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए डोंगरगढ़ स्टेशन पर निर्धारित तिथियों में ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार नवरात्रि मेले के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये अस्थाई ठहराव किए जा रहे हैं।

गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 12, 13 एवं 20 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21.56 बजे पहुंचेगी और 21.58 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 17 अक्टूबर 2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 17 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 18 एवं 20 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05.40 बजे पहुंचेगी और 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।

नवरात्रि मेले के दौरान इन दोनों जोड़ी रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव निर्धारित होने से मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Next Story