दरगाह हजरत दीवाना शाह उर्स के मेले के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा 07 रेलसेवाओं का दिनांक 21.07.26 से 23.07.26 तक कपासन स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उर्स मेले के दौरान यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर संचालित रेलसेवाओं को कपासन स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 20.07.26 से 22.07.26 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी, वह कपासन स्टेशन पर 04.50 बजे आगमन कर 04.52 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 21.07.26 से 23.07.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह कपासन स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.02 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22901 बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 21.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह कपासन स्टेशन पर 12.38 बजे आगमन कर 12.40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 22.07.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह कपासन स्टेशन पर 22.28 बजे आगमन व 22.30 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.07.26 को शालीमार से प्रस्थान करेगी, वह कपासन स्टेशन पर 03.40 बजे आगमन व 03.42 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा रेलसेवा दिनांक 20.07.26 से 22.07.26 तक कपासन स्टेशन पर 01.48 बजे आगमन व 01.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 20.07.26 से 22.07.26 तक कपासन स्टेशन पर 01.31 बजे आगमन व 01.33 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस अस्थाई ठहराव से दरगाह हजरत दीवाना शाह उर्स मेले में पहुंचने वाले यात्रियों को कपासन स्टेशन से आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story