ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। रचनात्मक पत्रकारिता के लिये माणक अलंकरण (विशिष्ट पुरस्कार) से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये गुरूवार को अजमेर जिले के देवलिया कलां ग्राम में फोकस भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचम् देवलिया कलां उत्सव-2026 में देवलिया कलां अवार्ड प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट व्यक्तित्व

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर, विशिष्ट अतिथि राज. धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत व कार्यक्रम अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, सेनि. आईएएस व उत्सव संयोजक कविता नरूका ने हार पहना कर पुरस्कार प्रदान किया।

उपस्थित गणमान्य जन एवं कलाकार

कार्यक्रम में निम्नलिखित हस्तियां मौजूद रहीं:

  • अन्तरराष्ट्रीय लोक कलाकार पद्मश्री अनवर खां मांगणियार
  • प्रसिद्ध युवा लोक गायिका केलम-दरिया
  • बॉलीवुड गायक रवीन्द्र उपाध्यक्ष
  • लंदन प्रवासरत डॉ. इन्दु भनोट
  • बाल संबल संस्था, जयपुर के मुखिया पंचशील
  • विदेशी महिला पर्यटक समेत ग्रामीण जन

प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में राजस्थान से चयनित 12 प्रतिभाओं को देवलिया कलां व कनिष्क ग्राम स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story