जलभराव से पूर्वोत्तर रेलवे का संचालन प्रभावित, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला, एक ट्रेन आंशिक रद्द
पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुडी यार्ड में जलभराव से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया, जबकि एक रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस स्थिति के चलते कुछ रेल सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 20.07.2026 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, उसे परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह रेलसेवा डिब्रुगढ़-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया-नलबाड़ी होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रुगढ़ रेलसेवा, जो दिनांक 17.07.2026 से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह केवल लामडिंग स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसके कारण यह रेलसेवा लामडिंग और डिब्रुगढ़ के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
शिमलगुडी यार्ड में जलभराव के कारण किए गए इन परिचालन परिवर्तनों का उद्देश्य प्रभावित रेलखंड पर सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करना है। यात्रियों को संबंधित रेल सेवाओं के संशोधित संचालन के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
