पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डीएफसीसीआईएल जयपुर यूनिट ने न्यू अटेली स्टेशन पर ‘मास प्लांटेशन अभियान’ के तहत लगभग 1300 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया। यह अभियान माननीय प्रबंध निदेशक श्री प्रवीन कुमार द्वारा दिए गए एक लाख पौधों के प्लांटेशन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आयोजित किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का नेतृत्व डॉ. एस. पी. पांडे ने किया। जयपुर यूनिट के सभी ब्रांच ऑफिसरों ने अपनी-अपनी टीम के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर जेजीएम मैकेनिकल श्री बलबीर लांबा, परियोजना प्रबंधक संकेत एवं दूरसंचार श्री देवेश मीणा, पीएम इलेक्ट्रिकल श्री राजनाथ, पीएम सिविल श्री अरविंद शिवरायण, परिचालन एवं व्यवसाय विभाग के एरिया मैनेजर श्री सी. एल. चौधरी, स्टेशन प्रभारी श्री ललित कुमार तथा न्यू अटेली स्टेशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान में सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थियों और हरियाणा सरकार के वन विभाग के अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। करीब 100 लोगों की सहभागिता वाला यह अभियान हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति डीएफसीसीआईएल की सामाजिक प्रतिबद्धता तथा सतत विकास के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story