देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में पीपलोद आवासीय विद्यालय का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पीपलोद के देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय का उच्च स्तरीय निरीक्षण हुआ। बोर्ड अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

देवनारायण बोर्ड के निर्देशानुसार जयपुर जिले में संचालित देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय पीपलोद, शाहपुरा (त्रिवेणी धाम के पास) की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने और आवश्यक सुधार के लिए गुरुवार को उच्च स्तरीय निरीक्षण दल ने विद्यालय का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण प्रातः 10ः00 बजे जयपुर से प्रारम्भ हुआ। निरीक्षण दल का नेतृत्व देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा ने किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर और आवास की सभी सुविधाएं अच्छी पाई गईं। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को निरंतर सुधारने और उच्च स्तरीय बनाए रखने के संबंध में प्रधानाचार्य को आवश्यक सामान्य निर्देश प्रदान किए।
ओमप्रकाश भड़ाणा ने बताया कि देवनारायण योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान रामसिंह गुर्जर, उप सचिव, देवनारायण बोर्ड, सत्यनारायण खटीक, सांख्यिकी अधिकारी और गौरव शर्मा, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर ग्रामीण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के माध्यम से विद्यालय की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर उन्हें निरंतर बेहतर और उच्च स्तरीय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
