रेलसेवा की समय-सारणी और संचालन अवधि

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

  • "गाडी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल दिनांक 20.02.26 से 22.02.26 तक (03 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 19.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 02.30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी।"
  • "इसी प्रकार गाडी संख्या 04402, फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.02.26 से 23.02.26 तक (03 ट्रिप) फुलेरा से 11.40 बजे रवाना होकर 18.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी।"

निर्धारित ठहराव (स्टॉपेज)

यह रेलसेवा मार्ग मेें दिल्ली कैंट, गुडगांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच कंपोजिशन (डिब्बों का विवरण)

इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।

Next Story