रेलवे ने परिचालन व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह बदलाव आबूरोड़ और भुज स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20984, दिल्ली सराय-भुज द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा के समय में 13 अगस्त 2026 से परिवर्तन किया जा रहा है।

परिवर्तित समय के अनुसार यह रेलसेवा आबूरोड़ स्टेशन पर 02.50 बजे पहुंचेगी और 03.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन भुज स्टेशन पर नए निर्धारित समय के अनुसार 11.00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह समय परिवर्तन किया गया है। यात्रियों को नई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story