दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस रेलसेवा के दो ट्रिप बहाल, यात्रियों को मिलेगी राहत
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण आंशिक रूप से रद्द की गई दो ट्रेनों के फेरे फिर से शुरू किए गए।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल के फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखण्ड पर कुण्ड-पाली-खोरी स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक के कारण पूर्व में आंशिक रद्द की गई रेलसेवाओं के 02 ट्रिप रीस्टोर किए जा रहे हैं।
जयपुर मण्डल में कुण्ड-पाली-खोरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण कुछ रेलसेवाओं को पूर्व में आंशिक रूप से रद्द किया गया था। अब इनमें से 02 फेरों को पुनः संचालित किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 74041 दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.09.26 व 06.09.26 को 02 ट्रिप के लिए, जो पूर्व में आंशिक रद्द थी, दिल्ली से रींगस तक संचालित होगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 74042 रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.09.26 व 07.09.26 को 02 ट्रिप के लिए, जो पूर्व में आंशिक रद्द थी, रींगस से दिल्ली तक संचालित होगी।
दोहरीकरण कार्य के बीच इन आंशिक रद्द रेलसेवाओं के 02 ट्रिप रीस्टोर होने से निर्धारित तिथियों पर दिल्ली-रींगस मार्ग के यात्रियों को रेलसेवा उपलब्ध रहेगी।

