8वीं बटालियन आरएसी (आई.आर.) गाजीपुर दिल्ली में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) भर्ती परीक्षा को लेकर रिव्यू चयन बोर्ड ने नया आदेश जारी किया है। पूर्व में जारी मुख्य चयन सूची में शामिल एक अभ्यर्थी के आपराधिक प्रकरण में लिप्त पाए जाने और अपात्र घोषित होने के बाद रिक्त हुए पद पर अब एमबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) वर्ग के अभ्यर्थी सुनील गुर्जर पुत्र बनवारी लाल का पूर्णतया अस्थाई चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थी का रोल नंबर 310096107 है। भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान ने इस चयन को अनुमोदित कर दिया है।

8वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी सुनील गुर्जर को 26 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे 8वीं बटालियन आरएसी मुख्यालय, गाजीपुर (दिल्ली) में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक वैधानिक दस्तावेज, शपथ पत्र तथा उनकी दो-दो स्वयं प्रमाणित छाया प्रतियां साथ लानी होंगी।

उन्होंने बताया कि दस्तावेज सही पाए जाने के बाद अभ्यर्थी को 29 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राजकीय चिकित्सालय, अलवर (राजस्थान) में उपस्थित होना होगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी का चयन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत चयन सूची और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट राजस्थान पुलिस पर उपलब्ध कराई गई है। आपराधिक प्रकरण में अपात्र पाए गए अभ्यर्थी के स्थान पर नए चयन की यह कार्रवाई भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों की सख्त पालना को दर्शाती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story