दिल्ली मंडल पर परिचालनिकी कारणों से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

12 और 13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज रेलसेवा भिवानी से प्रस्थान के बाद शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। ऐसे में शकूरबस्ती-तिलक ब्रिज के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी रेलसेवा 12 और 13 सितंबर 2026 को तिलक ब्रिज के स्थान पर शकूरबस्ती से संचालित होगी। इसके चलते तिलक ब्रिज-शकूरबस्ती के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज रेलसेवा 13 सितंबर 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी और नई दिल्ली तक ही संचालित होगी। नई दिल्ली-तिलक ब्रिज के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 15307 तिलक ब्रिज-सिरसा रेलसेवा 11 और 12 सितंबर 2026 को तिलक ब्रिज के स्थान पर नई दिल्ली से संचालित होगी। इसके कारण तिलक ब्रिज-नई दिल्ली के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

दिल्ली मंडल में परिचालन संबंधी बदलाव के चलते दो रेलसेवाओं का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 13 सितंबर 2026 को मेरठ कैंट से प्रस्थान करने के बाद परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन एवं दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेलसेवा 12 सितंबर 2026 को रेवाड़ी से प्रस्थान करने के बाद परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा एवं साहिबाबाद होकर संचालित होगी। दिल्ली मंडल पर किए गए इन अस्थायी परिचालन परिवर्तनों का सीधा असर निर्धारित तिथियों में संबंधित रेलसेवाओं के संचालन पर रहेगा।

Next Story