दिल्ली कैंट स्टेशन अपग्रेडेशन से 19 ट्रेनों पर असर, अक्टूबर तक बदला रहेगा संचालन
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के कारण 19 रेल सेवाओं में बदलाव, कई ट्रेनों का ठहराव 13 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते रेल यात्रियों को बड़ा बदलाव झेलना पड़ेगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार दिल्ली कैंट स्टेशन पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की संचालित कई रेल सेवाओं के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया गया है तथा कई ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 16 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली कैंट के स्थान पर शकूरबस्ती से/तक संचालित होगी।
इसके अलावा कई रेल सेवाएं निर्धारित अवधि के दौरान दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा, जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, गाड़ी संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 09611 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी, ये सभी रेल सेवाएं दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेल सेवा, गाड़ी संख्या 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22464 बीकानेर-दिल्ली सराय रेल सेवा और गाड़ी संख्या 22491 जोधपुर-दिल्ली रेलसेवा भी दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक संबंधित प्रारंभिक स्टेशनों से प्रस्थान करने के बाद दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।
गाड़ी संख्या 12915 साबरमती-दिल्ली रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09523 ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रेलसेवा और गाड़ी संख्या 09257 भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल रेल सेवा भी निर्धारित अवधि में दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 21 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, उनका भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
इसके साथ ही गाड़ी संख्या 14312 बरेली-भुज रेल सेवा, गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा, गाड़ी संख्या 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय रेल सेवा, गाड़ी संख्या 14713 सीकर-दिल्ली सराय रेल सेवा और गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रेल सेवा भी क्रमशः 15 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित अवधि में दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। प्रभावित रेल सेवाओं के यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
