दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के अपग्रेडेशन कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थाई ठहराव बंद किया गया है। इस विकास कार्य के चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड पर संचालित अनेक रेल सेवाएं निर्धारित अवधि तक दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा, जो दिनांक 01-08-26 से 13-10-26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12985 जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर रेल सेवा, जो 01-08-26 से 13-10-26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी तथा ट्रेन संख्या 12065 अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस, जो 01-08-26 से 13-10-26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी, का भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22949 बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला, जो 05-08-26 से 13-10-26 तक बांद्रा से प्रस्थान करेगी, ट्रेन संख्या 20487 बाड़मेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला, जो 03-08-26 से 13-10-26 तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, तथा ट्रेन संख्या 20983 भुज- दिल्ली सराय रोहिल्ला, जो 04-08-26 से 13-10-26 तक भुज से प्रस्थान करेगी, भी निर्धारित अवधि के दौरान दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस, जो 01-08-26 से 13-10-26 तक जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, ट्रेन संख्या 20963 साबरमती- वाराणसी, जो 06-08-26 से 13-10-26 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, ट्रेन संख्या 19601 उदयपुर सिटी- न्यू जलपाईगुड़ी, जो 01-08-26 से 13-10-26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी तथा ट्रेन संख्या 12372 बीकानेर- हावड़ा, जो 06-08-26 से 13-10-26 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, का भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थाई ठहराव बंद रहेगा।

वापसी दिशा में भी ट्रेन संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला- भुज, जो 01-08-26 से 13-10-26 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी, ट्रेन संख्या 12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जनशताब्दी, जो 01-08-26 से 13-10-26 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी तथा ट्रेन संख्या 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस, जो 06-08-26 से 13-10-26 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी, भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के अपग्रेडेशन कार्य के चलते लागू यह अस्थाई व्यवस्था निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगी और इस दौरान उपरोक्त सभी रेल सेवाओं का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव बंद रहेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story