दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी के 30 साल पूरे, अब AI और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के साथ नई शुरुआत
30 वर्षों के अनुभव के साथ एजेंसी अब एआई, डेटा ऑप्टिमाइजेशन और इन्फ्लुएंसर नेटवर्क के जरिए ब्रांड्स को 360-डिग्री मार्केटिंग समाधान देगी।

दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी के 30 साल पूरे होने का आधिकारिक लोगो दिख रहा है।
इंदौर। मध्य भारत की नंबर वन मीडिया और क्रिएटिव एडवरटाइजिंग एजेंसी दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी ने नवंबर 2026 में अपने सफलतम 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ एजेंसी ने भविष्य की कार्ययोजना और नए विजन की घोषणा की है। एजेंसी अब तीन दशक के अनुभव के साथ नई तकनीक और युवा सोच को अपनाते हुए New Age, Young & Flexible Agency के रूप में काम करेगी। इसके लिए एजेंसी ने नया मंत्र दिया है—"30 साल का अनुभव, यंग एजेंसी जैसा जोश"।
पिछले तीन दशकों में दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी और शासकीय-अर्धशासकीय क्षेत्रों के सैकड़ों ब्रांड्स को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया है। अब एजेंसी अपनी सेवाओं और कार्यशैली में बदलाव करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी।
एजेंसी के नए विजन के तहत सभी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इससे क्रिएटिव, कंटेंट और मीडिया प्लानिंग की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और तेज होगी। इसके अलावा डेटा और टेक्नोलॉजी के माध्यम से मीडिया स्पेंड का ऑप्टिमाइजेशन किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्लाइंट्स के मीडिया बजट का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है, ताकि मल्टीपल मीडिया ऑप्शंस के मौजूदा दौर में खर्च किए गए प्रत्येक रुपये से बेहतर परिणाम मिल सकें।
इसके साथ ही ब्रांड्स को स्ट्रैटेजी, कंटेंट और एक्टिवेशन पर केंद्रित 360 डिग्री समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। एजेंसी अपनी सेवाओं के माध्यम से ब्रांड्स की जरूरतों के अनुरूप एकीकृत विज्ञापन और मार्केटिंग रणनीति पर काम करेगी।
इस अवसर पर दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी के सीएमडी दीपक जेठा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए एजेंसी एक विशेष 'क्रिएटर्स अम्ब्रेला वर्टिकल' शुरू कर रही है। इसके तहत ब्रांड्स को सही इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का एक संगठित नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा।
दीपक जेठा ने कहा, "30 साल पहले हमने एक छोटे से सपने से शुरुआत की थी। आज गर्व है कि हम मध्य प्रदेश की सबसे भरोसेमंद और रचनात्मक विज्ञापन एजेंसी बन चुके हैं। समय बदल रहा है, टेक्नोलॉजी बदल रही है, और हम भी बदल रहे हैं। हमारा नया मंत्र है - अनुभव में सीनियर, सोच में जूनियर। हम अपने क्लाइंट्स को सिर्फ विज्ञापन नहीं, बल्कि बिज़नेस ग्रोथ देंगे।"
एजेंसी के अनुसार, ये नई सेवाएं फिलहाल उसके वर्तमान क्लाइंट्स को उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, सन् 2027 से इन्हें नए क्लाइंट्स के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा। तीन दशकों के अनुभव के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा आधारित मीडिया प्लानिंग और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग को जोड़ने की यह पहल दीपक एडवरटाइजिंग एजेंसी की नई कार्यदिशा को दर्शाती है।

