दौसा और बांदीकुई स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव शुरू
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-दिल्ली सराय, हावड़ा-जोधपुर और हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज को मंजूरी दी है।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पोरबंदर-दिल्ली सराय-पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा का दौसा स्टेशन पर, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-
1. पोरबंदर-दिल्ली सराय-पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस
- गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.02.26 से दौसा स्टेशन पर 15.03 बजे आगमन व 15.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से दौसा स्टेशन पर 11.58 बजे आगमन व 12.00 बजे प्रस्थान करेगी।
2. हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 15.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।
3. हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।
"रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पोरबंदर-दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा का दौसा स्टेशन पर, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस एंव हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
