आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए भारत की सबसे बड़ी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को ‘वंडर हर्ब’ के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में आयुर्वेद फिजिशियन डॉ. सुमित दोराया ने पुदीना की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो विशेष रूप से तेज गर्मी के दौरान मानव पेट के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी की लहरों और लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामान्य हो गई हैं। ऐसे मौसम में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए डाबर उन लोगों को पुदीना के उपयोग की सलाह देता है, जो लंबे समय तक धूप में रहते हैं और सामान्य गर्मी संबंधी बीमारियों से प्रभावित होते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा, “जीवन शैली में विकसित हो रहे रुझानों और उपभोक्ताओं के कामकाज के पैटर्न से स्पष्ट है कि आज लोग बहु-मुखी कार्य कर रहे हैं और उन्हें प्रभावी तथा प्राकृतिक समाधान की आवश्यकता है। सबसे भरोसेमंद हेल्थकेयर कंपनी के रूप में डाबर दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए पारंपरिक आयुर्वेद को लोगों तक उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को और मजबूत करता है तथा पुदीन हरा कई गैस्ट्रिक विकारों के लिए एक निश्चित समाधान है। गर्मियों के मौसम के दौरान प्रचलित कई बीमारियों को ध्यान में रखते हुए पुदीन हरा बदहजमी, गैस और एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद करता है।”

डॉ. सुमित दोराया ने कहा, “आयुर्वेद की पांडुलिपियों में आधुनिक समय की बीमारियों के सर्वोत्तम प्रबंधन का ज्ञान गहराई से छिपा हुआ है। पुदीना का इतिहास लगभग 3,000 वर्ष पुराना है और इसे ‘वंडर हर्ब’ के रूप में जाना जाता है, जो मानव पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। पुदीना में मौजूद मेन्थॉल पाचन के लिए आवश्यक एंजाइमों को सक्रिय करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है तथा अपचन और मरोड़ की संभावनाओं को कम करता है। इसके साथ ही यह पेट की ऐंठन, अम्लता और पेट फूलने जैसी समस्याओं पर अपने शांत प्रभाव के लिए भी जाना जाता है।”

डाबर इंडिया लिमिटेड के मैनेजर- कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन दिनेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में बाजार में कई एंटासिड उपलब्ध हैं, जिनमें एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड जैसे कठोर रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो नियमित सेवन करने पर स्वास्थ्य पर कुछ हानिकारक प्रभाव छोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि डाबर का 100 वर्ष पुराना ब्रांड पुदीन हरा पुदीना सत्व के गुणों से युक्त एक आयुर्वेदिक उपचार है, जो गैस, अपचन, पेट दर्द और अम्लता जैसी पेट संबंधी समस्याओं में तेजी से और प्रभावी राहत देने के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पुदीन हरा टैबलेट, तरल, पाउडर और पुदीन हरा फिज सहित कई रूपों में उपलब्ध है, जो कठोर रसायनों के विपरीत अम्लता के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। पुदीना के आयुर्वेदिक महत्व को केंद्र में रखकर शुरू किया गया यह अभियान प्राकृतिक स्वास्थ्य समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में डाबर की पहल को रेखांकित करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story