रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (Centre for Railway Information Systems – CRIS), नई दिल्ली के महानिदेशक श्री सत्य कुमार ने मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे श्री पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे विभिन्न सॉफ्टवेयर, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा भविष्य की आईटी पहलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। महानिदेशक श्री सत्य कुमार ने CRIS द्वारा विकसित विभिन्न अनुप्रयोगों में किए जा रहे सुधारों, नई सुविधाओं तथा रेलवे के डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी अधिकारियों के साथ साझा की।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की परिचालन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सॉफ्टवेयर में सुधार, नई सुविधाओं को शामिल करने तथा प्रक्रियाओं को अधिक सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। इन सभी सुझावों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने CRIS द्वारा की जा रही पहलों की सराहना करते हुए अधिकारियों और सुपरवाइजरों के लिए नए डैशबोर्ड तथा प्रभावी मॉनिटरिंग मैकेनिज्म विकसित करने पर विशेष बल दिया। बैठक में रेलवे की डिजिटल कार्यप्रणाली को अधिक सक्षम, पारदर्शी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए तकनीकी सुधारों और नवाचारों पर व्यापक मंथन किया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story