जयपुर, 31 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की।

डॉ. महेंद्र कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' और 'भारत को पुनः विश्व गुरु' बनाने के सपने को साकार करने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र के साथ समावेशी कार्य नियोजन अपनाने और पार्टी को मज़बूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, महामंत्री सुनील यादव, महेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, जिला अध्यक्ष चेतन कुमावत शामिल थे। इसके अलावा कार्यकर्ता बंधु विजेंद्र चौधरी, रामस्वरूप सोलंकी, दिनेश जांगिड, संजीव वर्मा, चिमनाराम, महेश सैनी, भरत, दिलीप, नीरज वशिष्ठ, श्रवण सोनी, उदय यादव, संदीप कुमावत, गुरतेज सिंह, हेमंत जयसवाल, राकेश सोनी, मोनू साहू, मुकेश धाभाई, मनोज सैनी, भगवान सहाय ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

यह बैठक भाजपा के ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं के समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डॉ. महेंद्र कुमावत की अध्यक्षता में मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता और समर्पण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story