जयपुर जिला परिषद के उप प्रमुख पद के निर्वाचन में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार कुमावत जिला परिषद जयपुर के नए उप प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 41 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीता राम शर्मा को 13 मत मिले। इस तरह दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में कुल 54 विधिमान्य मत दर्ज किए गए।

जयपुर, 26 नवंबर। जिला परिषद् जयपुर के उप प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में सुनील कुमार कुमावत ने भाजपा प्रत्याशी सीता राम शर्मा को 28 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचन में कुल 55 मत डाले गए थे, जिनमें से 54 मत विधिमान्य पाए गए, जबकि एक मत प्रतिक्षेपित हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि निविदत्त मतों की संख्या शून्य रही। वहीं, नोटा के पक्ष में भी कोई मत प्राप्त नहीं हुआ।

रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक ने निर्वाचन परिणाम घोषित करते हुए सुनील कुमार कुमावत को जिला परिषद् जयपुर के उप प्रमुख पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित उप प्रमुख को पद की शपथ दिलाई। इस निर्वाचन के साथ जिला परिषद् जयपुर के उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत का निर्वाचन संपन्न हुआ।

Next Story