आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर 8700 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
चालान प्रकोष्ठ ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्लास्टिक को RDF प्लांट में करवाया नष्ट, व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कपड़े के थैले उपयोग करने की अपील की।

आयुक्त गौरव सैनी और स्वास्थ्य विभाग की टीम के निर्देशन में जब्त किए गए 8700 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को नष्ट करने हेतु आरडीएफ प्लांट ले जाते कर्मचारी।
आयुक्त श्री गौरव सैनी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त श्री प्रवीण कुमार एवं उपायुक्त स्वास्थ्य श्री मृणाल कुमार के निर्देशन में गठित चालान प्रकोष्ठ (स्वास्थ्य पार्ट–2) द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई।
भारी मात्रा में प्लास्टिक जब्त और निस्तारण
अभियान के दौरान लगभग 8700 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित कर RDF प्लांट में नष्ट करवाया गया। इस कार्रवाई से प्लास्टिक विक्रेताओं और इसका उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया।
व्यापारियों को सख्त चेतावनी और पाबंदी
संबंधित व्यापारियों को भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए तथा उन्हें पाबंद किया गया कि "यदि भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।" प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
जागरूकता और जन-भागीदारी पर जोर
अभियान के दौरान व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें कपड़े के थैलों का उपयोग करने एवं अपने ग्राहकों को भी थैले साथ लाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-सहयोग की अपील की है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
