रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 05 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

विस्तार का विवरण और समय-सारणी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06181/06182, कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार इस प्रकार है:

  • कोयम्बटूर से: दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप)
  • जयपुर से: दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)

महत्वपूर्ण सूचना

"नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा।"
Next Story