आगामी त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06181/06182, कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन अब कोयम्बटूर से 13.08.26 से 03.09.26 तक कुल 4 ट्रिप तथा जयपुर से 16.08.26 से 06.09.26 तक कुल 4 ट्रिप के लिए विस्तारित किया गया है।

रेलवे के अनुसार इस विशेष रेल सेवा में 18 थर्ड एसी इकोनोमी कोच तथा 2 पावरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। इसके अलावा, इस रेल सेवा के संचालन समय और सभी निर्धारित ठहराव पूर्ववत रहेंगे।

त्योहारी अवधि में अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए संचालन अवधि में किया गया यह विस्तार यात्रियों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story