मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मानसून के मद्देनजर तैयारियों तथा इसके उपरांत सड़कों की मरम्मत सहित अन्य संबंधित कार्यों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने और अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मानसून के दौरान और उसके बाद आवश्यक कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

इस बैठक में मुख्य सचिव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे मानसून के दौरान और उसके बाद आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Updated On
Next Story