एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाटी चौराहे स्थित भाटी टी स्टॉल पर आमजन के साथ चाय पी और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलार भी किया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से चाय पीता देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने अपनत्व के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनके दैनिक जीवन और स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की।

चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक बाबू सिंह राठौड़, अतुल भंसाली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जोधपुर में मुख्यमंत्री का आमजन के बीच पहुंचकर संवाद करना और यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल लेनदेन का संदेश देना इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story