✕
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कृष्ण संदेश अपनाने का आह्वान
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (04 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, निष्काम कर्म और लोक कल्याण के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

x
जयपुर, 03 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (04 सितम्बर) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश मानवता को सत्य और धर्म की राह दिखाते हैं। निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने तथा लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का उनका संदेश हर युग में प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात करें और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
Next Story
Related News
X

