चित्तौड़गढ़ में फागोत्सव की धूम, विभिन्न संगठनों ने आयोजित किए होली मिलन कार्यक्रम
धोबी समाज, शिव शक्ति महिला मंडल और जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा चित्तौड़गढ़ के विभिन्न स्थानों पर फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

चित्तौड़गढ़ के श्रीरामदूत हनुमान मंदिर में धोबी समाज विकास समिति महिला मंडल की सदस्य फागोत्सव के दौरान पारंपरिक उत्साह के साथ फूलों की होली खेलती हुई।
चित्तौड़गढ़। शहर और आसपास के क्षेत्रों में फाल्गुन मास की मस्ती परवान पर है, जहाँ विभिन्न संगठनों द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धोबी समाज विकास समिति महिला मंडल, शिव शक्ति महिला मंडल और जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप द्वारा भव्य फागोत्सव आयोजित किए गए, जिसमें फूलों की होली, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से खुशियाँ बांटी गईं।
धोबी समाज महिला मंडल द्वारा श्रीरामदूत हनुमान मंदिर में फूलों की होली
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धोबी समाज विकास समिति महिला मंडल द्वारा फाल्गुन उत्सव मनाया गया। "सुधा जगरोठिया ने बताया कि अम्बेनगर स्थित श्रीरामदूत हनुमान मंदिर में राधा-कृष्ण बन कर आये बच्चे सहित समाज की महिलाओं ने फूलों व गुलाल से होली खेली और हर्ष के साथ फाल्गुन उत्सव मनाया।" इस दौरान आमंत्रित भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किये गये, जिस पर महिलाओं ने नृत्य कर आनन्द उठाया। कार्यक्रम में टीना मोरवाल, अनिता जाटल, मीना बमणावत, लीला मोरवाल, निलिमा बमणावत, रूपा देवी, रानी देवी, लता कुवाल, मैना बमणावत, सरोज जाटल, मंजु, चन्दा रजक, पिंकी, रतनदेवी, राधा, छोटी, माया, मुन्ना, भारती, सपना, अंजु, शांतिदेवी, संतोष, रेणू, खुशी, लाली देवी, कैलाश देवी, तारा, पूजा, नैना, नीलू आदि ने उपस्थित रहकर खुशियाँ मनाई।
चंदेरिया में शिव शक्ति महिला मंडल का विविध प्रतियोगिताओं के साथ फागोत्सव
चंदेरिया में शिव शक्ति महिला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं व सदस्यों द्वारा धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। फागोत्सव में फूलों व गुलाल से होली खेली गई। इस अवसर पर नृत्य, भजन कीर्तन, चेयर रेस, चम्मच रेस, मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में अनीता, महिमा, लीला, रिंकू, भगवती, भारती, मंजू, स्वरूप, सुमन, सागर, सपना, दीपू आदि महिला मित्र उपस्थित रहे।
राणा रतन सिंह महल में जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप का होली मिलन समारोह
जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। चित्तौड़गढ़ इकाई के प्रताप ग्रुप की अनीता संदीप भडकत्या की अध्यक्षता में दुर्ग स्थित राणा रतन सिंह महल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विनीता सुनील लोढ़ा और रेखा अमीश गिलुंडिया का संस्था द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में सम्मिलित रहे ग्रुप के 20 कपल सदस्यों को विकास सैनी द्वारा जुंबा कराया गया। इसके बाद सीमा सुनील, नगीना राकेश, सीमा कमलेश, रेखा मुकेश द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। संचालन सरोज मोखम सिंह नाहर ने किया। आउट डोर गेम दिशा पोखरना, दिव्या राजीव, स्नेहा अमित जैन ने खेलाए। ग्रुप के सभी मेंबर ने अलग-अलग व्यवस्थाएं संभाली। जीव दया और मानव सेवा में बंदरों को गाजर और हरी सब्जियां खिलाई गई। कार्यक्रम के पश्चात अंगुरबाला प्रेम, प्रमिला राकेश, आशा नरेंद्र ने अल्पाहार की व्यवस्था की। दिलखुश खेरोदिया, सोनिया लोकेश जैन, लीना आशीष कुदाल, अरविंद सांखला, सुरभि कड़ावत सहित सभी सदस्यों ने आनन्द उठाया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
