जयपुर, 4 फरवरी। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि चौरासी विधानसभा क्षेत्र में अमरपुरा बांध में अधिशेष जल उपलब्धता, निर्मित नहरों की जल परिवहन क्षमता एवं उपादेयता के अनुसार गुणावगुण के आधार पर अतिरिक्त कमांड क्षेत्र के विकास के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।


विधानसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर

जल संसाधन मंत्री प्रश्न काल के दौरान विधायक श्री अनिल कुमार कटारा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि:

  • "सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना हेतु उचित स्थान का चयन कर जल उपलब्धता अनुकूल पाए जाने पर विभाग द्वारा प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जनजाति विकास विभाग को भेजा जाएगा।"

वर्तमान परियोजनाओं एवं बांधों की स्थिति

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के जवाब में जल संसाधन मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चौरासी में वर्तमान में विभाग द्वारा कोई भी लिफ्ट परियोजना संचालित नहीं की जा रही है।

भेका नाका बांध और वारंदा बांध में जल उपलब्धता संतोषजनक होने के कारण अमरपुरा बांध से लिफ्ट द्वारा बांधों में पानी पहुंचाया जाना विचाराधीन/प्रस्तावित नहीं है।

अन्य स्थानीय जलाशयों की स्थिति इस प्रकार है:

  • हेटकी (डेटकी) बांध एवं पीठ भंडारी बांध स्थानीय तालाब होने के कारण इनमें पृथक से जल भरने हेतु लिफ्ट योजना विचाराधीन नहीं है।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story