मध्य रेलवे में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे की 5 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल सेक्शन में भूस्खलन के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे की 5 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य हुए भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी देते हुए प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण जारी किया।
श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20667 यशवंतपुर-खातीपुरा रेलसेवा, जो दिनांक 09.07.2026 को यशवंतपुर से प्रस्थान कर चुकी है, परिवर्तित मार्ग वाया दौड़-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत लाइन होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 10.07.2026 को हडपसर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया दौड़ कार्ड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हड़पसर रेलसेवा, जो दिनांक 09.07.2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर चुकी है, परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौड़ कार्ड लाइन होकर संचालित होगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14806 बाड़मेर-यशवंतपुर रेलसेवा, जो दिनांक 09.07.2026 को बाड़मेर से प्रस्थान कर चुकी है, परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौड़ लाइन होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20991 अजमेर-दौड़ रेलसेवा, जो दिनांक 09.07.2026 को अजमेर से प्रस्थान कर चुकी है, वह भी परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौड़ लाइन होकर संचालित होगी।
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण रेल यातायात पर पड़े प्रभाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया है और संबंधित ट्रेनों का संचालन संशोधित रूट से किया जाएगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
