राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से BRICS Sustainable Lifestyle Week का शुभारंभ किया गया। 01 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर दैनिक जीवन में हरित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान पुलिस अकादमी में रनिंग इवेंट आयोजित किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ को योग और प्राणायाम करवाया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अकादमी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और प्रकृति संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

BRICS Sustainable Lifestyle Week के शुभारंभ पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण जागरूकता और हरित गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Next Story