प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर राजा पार्क (जयपुर सब जॉन) पर महाशिवरात्रि का पर्व 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट गणमान्य

  • जयपुर सब जोन इंचार्ज पूनम दीदी
  • सोडाला सेंटर इंचार्ज स्नेह दीदी
  • अरविंद पोसवाल जी, विशिष्ट सचिव (मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार)
  • संदीप सारस्वत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एंटी करप्शन ब्यूरो)
  • महेश जी, एस.एच.ओ जवाहर नगर

शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य: पूनम दीदी के विचार

पूनम दीदी ने सभी को शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराया कि शिवरात्रि यह शब्द "अवतरण की रात्रि है कौन सी रात कालचक्र की, अज्ञानता की, अंधकार की, विकारों की रात है जब घोर कलयुग होता है पापाचार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर आता है तो ऐसी धर्मग्लानि के समय भगवान का वायदा है मैं आकर धर्म यानी बुराइयों का विनाश सत्य धर्म अर्थात सद्गुणों की पुनर्स्थापना का कार्य करता हूं"

दीदी ने वर्तमान समय के धर्मग्लानि के चिन्हों पर प्रकाश डालते हुए बताया:

  • सिद्धांतहीन राजनीति: "जो धर्मग्लानि के चिन्ह शास्त्रों में वर्णित है वह अब वर्तमान में हम देख रहे हैं कहते हैं ऐसा घोर कलयुग आएगा जब सिद्धांतहीन राजनीति होगी। राजनीति में कुर्सी प्रमुख है कोई सिद्धांत, प्रिंसिपल्स, वैल्यूज, कैरेक्टर का स्थान नहीं है।"
  • सदाचारहीन व्यापार: "दूसरी निशानी सदाचारहीन व्यापार होगा। व्यापार में धन कमाना एक प्रमुख लक्ष्य है लेकिन उसमें सदाचार सद्भावना सदाचरण इनका स्थान नहीं है।"
  • विवेक शून्य आनंद: "तीसरी निशानी विवेक शून्य आनंद होगा जहां विवेक का प्रयोग नहीं होता तो वह आनंद भोग में बदल जाता है और विनाश की ओर ले जाता है तो यह निशानी आज हम देख रहे हैं।"

अतिथियों के संबोधन एवं शुभकामनाएं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन ब्यूरो संदीप सारस्वत ने कहा कि "जो हमारे मन के विकार है उनसे लड़ना बहुत जरूरी है महाशिवरात्रि का पर्व हमें यही संदेश देता है कि बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को धारण करना।"

कार्यक्रम में अरविंद पोसवाल जी एवं संदीप सारस्वत ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।


ध्यान, ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके पश्चात स्नेहा दीदी ने सभी को मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा अनुभूति कराई।

कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया एवं सभी मेहमानों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद भेंट किया गया साथ ही संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story