प्रश्न पत्रों का आगमन

  • बोर्ड की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय व व्यावसायिक परीक्षा-2026 के प्रश्न पत्र लेकर गुरुवार सवेरे बोर्ड कार्मिक का दल अजमेर से कड़ी सुरक्षा के बीच ब्यावर पहुंचा।

सुरक्षा एवं संग्रहण

12 फरवरी से शुरू हो रही सालाना परीक्षा की सामग्री परीक्षा केंद्र अधीक्षकों (प्रधानाचार्य) ने प्राप्त कर सिटी पुलिस थाने में सुरक्षित रखी।

अधिकारी का वक्तव्य

कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक:

"परीक्षा के लिये जिले में 90 परीक्षा केंद्र बनाये गये है।"

बोर्ड प्रशासन अब पूर्ण रूप से परीक्षाओं के सफल संचालन की तैयारियों में व्यस्त है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story