भाजपा मोर्चा मनाएगा संत रविदास की 649वीं जयंती, राजस्थान में 8 दिवसीय समारोह
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के हर बूथ पर संगोष्ठी और दीपोत्सव के जरिए संत रविदास के सामाजिक समरसता के संदेश को प्रसारित करेगा।

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल और अन्य कार्यकर्ता।
जयपुर, 31 जनवरी 2026। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में रविवार से आठ दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन
गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या में भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव मनाया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि समारोह के तहत शनिवार को जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।
सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
"संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानव गरिमा के प्रखर प्रवक्ता थे। गुरु रविदास जी समता, मानवता और सामाजिक न्याय के संदेशवाहक थे तथा ईश्वर भक्ति उनके जीवन का मूल आधार थी। उनका स्पष्ट संदेश था कि मनुष्य की पहचान जन्म से नहीं बल्कि कर्म से होती है।"
समारोह के सफल आयोजन हेतु समितियों का गठन
समारोह के सफल आयोजन के लिए मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल ने एक विस्तृत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है:
- प्रदेश संयोजक बी. एल. नवल एवं सह संयोजक मुकेश किराड सहित पांच सदस्यों की प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है।
- प्रत्येक जिले में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिला संयोजक एवं तीन सदस्यों की टोली प्रदेशभर में रविदास जी की जयंती समारोह मनाएगी।
आठ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राजस्थान के प्रत्येक बूथ पर संत रविदास जयंती मनाई जाए। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
- 1 फरवरी: रविदास मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ संत-महात्माओं का सम्मान किया जाएगा।
- 2 से 7 फरवरी: मंडल स्तर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों एवं जीवन दर्शन पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
समारोह के प्रदेश संयोजक बी. एल. नवल ने बताया कि इस संपूर्ण अभियान में भाजपा जिला, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
दीपोत्सव कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य जन उपस्थित रहे:
- भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी, भाजपा कार्यालय सचिव मुकेश पारीक, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल।
- बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणपत वर्मा।
- समारोह सह संयोजक मुकेश किराड, समिति सदस्य ओमप्रकाश जैदिया, भजनलाल रोलण, ललित लकवाल।
- प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राकेश बिदावत, राजपाल सामरिया सहित अनेक कार्यकर्ता।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
