जयपुर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का प्रवास रहेगा। इस दौरान वे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों में सहभागिता करने के साथ संगठनात्मक बैठक और विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि अमर पाल मौर्य अपने जयपुर प्रवास की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन के साथ करेंगे। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी चौपड़ पर आयोजित सेवा कार्य में सहभागिता करेंगे। प्रातः 9 बजे छोटी चौपड़ पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमर पाल मौर्य प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौर्य पूर्व पदाधिकारियों एवं विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों से भेंट कर संवाद करेंगे। उनके जयपुर प्रवास के दौरान सेवा गतिविधियों, संगठनात्मक बैठक और सामाजिक संवाद के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

यह कार्यक्रम भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सहभागिता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

Next Story