जयपुर, 6 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से शुक्रवार को जयपुर जनपथ स्थित यूथ हॉस्टल में "होली स्नेह मिलन समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार साथियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम में शेखावाटी के कलाकारों द्वारा चंग और ढाप की धमाल प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने भी खूब आनंद लिया। समारोह के दौरान फूलों की होली खेली गई और भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने सभी अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम को होली के रंगों से सराबोर किया।

प्रभारी, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकार साथियों से संवाद करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, नारायण मीणा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित प्रदेश के अनेक प्रवक्ता, पैनलिस्ट और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लेकर होली के इस स्नेह मिलन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम ने पार्टी की पारंपरिक संस्कृति और आपसी सौहार्द को उजागर किया और जयपुर में होली के उत्सव को विशेष रूप से रंगीन एवं प्रभावशाली बना दिया।

प्रभारी, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने बताया कि यह आयोजन संगठन की समर्पित कार्यप्रणाली और पार्टी के सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story