हवामहल: जलमहल मंडल में दौलत त्रिलोकानी आईटी सहसंयोजक नियुक्त, विधायक का लिया आशीर्वाद
समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी को हवामहल विधानसभा के जलमहल मंडल का आईटी सहसंयोजक नियुक्त किया गया, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने किया सम्मानित।

जयपुर में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य (मध्य) नवनियुक्त आईटी सहसंयोजक दौलत त्रिलोकानी (बाएं से दूसरे) को सम्मानित करते हुए। साथ में महिला मोर्चा शहर मंत्री रजनी पांडे (सबसे बाएं) और अन्य पदाधिकारी।
भारतीय जनता पार्टी हवामहल विधानसभा के जलमहल मंडल में आईटी सहसंयोजक नियुक्त होने पर समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने हवामहल विधानसभा के विधायक बालमुकुंद आचार्य जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक के साथ-साथ जिला अध्यक्ष अमित गोयल एवं जिला संयोजक आईटी विभाग राजेश गौतम का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बालमुकुंद आचार्य जी महाराज ने दौलत त्रिलोकानी को दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस आयोजन में जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक, मदन नागर, आईटी संयोजक मोहित खंडेलवाल, शहर मंत्री महिला मोर्चा रजनी पांडे, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन अलवानी, राजेश शर्मा, जयपुर महिला शहर मंत्री संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हवामहल विधानसभा के जलमहल मंडल में आईटी सहसंयोजक के रूप में दौलत त्रिलोकानी की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती और डिजिटल गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी के आईटी नेटवर्क को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
