दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल में बिलासपुर-चाँपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी रेल लाइन डालने तथा ऑटो सिगनलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार यह कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते परिचालन व्यवस्था बाधित हो रही है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 10.06.26 को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी रेलसेवा दिनांक 13.06.26 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा भी 13.06.26 को रद्द कर दी गई है। गाड़ी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 14.06.26 को रद्द रहेगी।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा दिनांक 14.06.26 को रद्द रहेगी, जबकि गाड़ी संख्या 20472, पुरी- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 17.06.26 को प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त कर दी गई है। रेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस तकनीकी कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण रूटों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस परियोजना का उद्देश्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story