बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के भारी जनसैलाब और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रदान किया जा रहा है, जिससे मेले में आने-जाने वाले भक्तों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिल सके।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 23.03.26 व 24.03.26 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी, वह डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात्रि 21.56 बजे आगमन कर 21.58 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी क्रम में वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 19.03.26, 21.03.26 व 26.03.26 को भगत की कोठी से रवाना होगी, वह डोंगरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 05.40 बजे पहुंचेगी और 05.42 बजे अपनी आगे की यात्रा प्रारंभ करेगी।

इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस जो दिनांक 19.03.26, 21.03.26 व 26.03.26 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी, उसका डोंगरगढ़ स्टेशन पर आगमन 21.56 बजे एवं प्रस्थान 21.58 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 22.03.26 व 24.03.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह डोंगरगढ़ स्टेशन पर प्रातः 05.40 बजे आगमन कर 05.42 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे का यह निर्णय नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं के सफर को न केवल सुगम बनाएगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी संबल प्रदान करेगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story