मध्य रेलवे के पुणे मंडल के वाठार यार्ड में दोहरीकरण कार्य के तहत किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर रेल यातायात पर पड़ेगा। इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित बीकानेर-मिरज-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा निर्धारित तिथियों में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, वाठार यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके तहत गाड़ी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस, जो 10 अगस्त 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह केवल पुणे स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसके परिणामस्वरूप यह रेलसेवा पुणे और मिरज स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20476, मिरज-बीकानेर एक्सप्रेस, 11 अगस्त 2026 को अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन मिरज के स्थान पर पुणे से संचालित होगी। इस कारण यह रेलसेवा मिरज और पुणे स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखने की सलाह दी है, क्योंकि वाठार यार्ड में दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निर्धारित अवधि में उक्त रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story