रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड के खजवाना-मारवाड मुडवा एवं नागौर-बदवासी स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।


आधिकारिक सूचना

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालन निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी।"

प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण

  • गाडी संख्या 20476, मिरज-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 11.02.26 से 13.02.26 तक प्रत्येक मंगलवार को मिरज से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर-मेडता रोड स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

  • गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.02.26 से 25.02.26 तक प्रत्येक रविवार को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

अतः यात्रियों को सूचित किया जाता है कि बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसवाएं रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story