भुज और दिल्ली के मध्य हाल ही में प्रारम्भ की गई नई रेल सेवा को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेन संचालन के शुरुआती दिनों में ही यात्रियों की भारी मांग सामने आई है तथा लगातार उच्च ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। 22 मई 2026 को माननीय रेल मंत्री ने इस नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।

गाड़ी संख्या 19403, भुज-दिल्ली एक्सप्रेस में 24 मई से 27 मई तक लगातार 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यह आंकड़े यात्रियों के बढ़ते विश्वास और ट्रेन की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं। इसी प्रकार वापसी दिशा में संचालित गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी मांग देखने को मिली। इस रेल सेवा में भी 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।

नई रेल सेवा के संचालन के मात्र चार दिनों के आंकड़ों में 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज होना इस ट्रेन की उपयोगिता, मांग और यात्रियों की आवश्यकता को प्रमाणित करता है। भुज-दिल्ली वाया जालोर, पाली मारवाड़ एक्सप्रेस गुजरात, राजस्थान और दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है। साथ ही यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव भी उपलब्ध करा रही है।

इस रेल सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जालोर को पहली बार जयपुर और दिल्ली से सीधा रेल संपर्क मिला है। इससे जालोर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्रीय आवागमन और यात्री सुविधाओं को नई मजबूती मिली है। शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड स्तर की ऑक्यूपेंसी ने इस रेल सेवा की आवश्यकता और महत्व को स्पष्ट कर दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story