बांद्रा टर्मिनस पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन आंशिक रद्द
बांद्रा टर्मिनस पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण 30 जुलाई 2026 को भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी। जानें रेलवे का पूरा अपडेट।

बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव का प्रभाव 30 जुलाई 2026 को संचालित होने वाली विशेष रेलसेवा पर पड़ेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा, जो दिनांक 30.07.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह केवल बोरीवली तक ही संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार इस व्यवस्था के तहत बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस के मध्य यह विशेष रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते परिचालन व्यवस्था में किए गए इस अस्थायी बदलाव की जानकारी यात्रियों की सुविधा के लिए जारी की गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
