जयपुर, 30 जुलाई। राजस्थान पुलिस ने भीलवाड़ा जिले के काछोला निवासी 60 वर्षीय नन्द लाल पुत्र बालू रेगर की गुमशुदगी के मामले में आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस के अनुसार, नन्द लाल पुत्र बालू रेगर, निवासी धाकड़ मोहल्ला, काछोला, जिला भीलवाड़ा, अपने घर से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी के संबंध में थाना काछोला, जिला भीलवाड़ा में प्रकरण दर्ज किया गया है और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

गुमशुदा नन्द लाल की आयु 60 वर्ष, लंबाई 5 फीट तथा रंग गेहुँआ बताया गया है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके हाथ पर मोबाइल नम्बर 9636630358 लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार, लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की शर्ट तथा सफेद रंग की धोती पहन रखी थी।

राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को नन्द लाल के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल निकटतम पुलिस थाना काछोला, जिला भीलवाड़ा को सूचना दें, ताकि उनकी शीघ्र तलाश सुनिश्चित की जा सके।

Next Story